भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम स्वास्थ्य संवर्धन केंद्र धनौती एवं मुकुंदपुर में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया ने की.
स्वास्थ्य सुविधाओं और टीकाकरण पर चर्चा
बैठक के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, नियमित टीकाकरण अभियान को गति देने, एक भी टीका न लेने वाले बच्चों की पहचान करने तथा गांव-टोले में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया.
जनप्रतिनिधियों और सदस्यों की अपील
बैठक में उपस्थित मुखिया तथा जनप्रतिनिधियों ने समिति के सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से सहयोग करें.
उपस्थित प्रमुख लोग
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य उत्प्रेरक, परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सहित आशा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.
Also Read : नालंदा : सावन में भगवान शिव पर चढ़े बेलपत्र और फूलों से बनेगी जैविक खाद, राजगीर में शुरू हुआ अभियान
