भोजपुर : चोरी का सामान खरीदने वाला बर्तन दुकानदार गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर समेत सामान बरामद

भोजपुर जिले की सहार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक बर्तन दुकानदार को गिरफ्तार किया है. आरोपी कमलेश प्रसाद के घर से चोरी के बर्तन, चांदी के पायल और सोने के जेवर बरामद किए गए हैं. यह गिरफ्तारी एक प्रोफेसर के घर हुई लाखों की चोरी के खुलासे का हिस्सा है.

भोजपुर जिले के सहार थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में फरार दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित उसके घर से बुधवार को की गई. उसके पास से चोरी के बर्तन, चांदी का एक जोड़ा पायल, सोने का एक चेन एवं एक सोने की कान की फुल बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी दशरथ प्रसाद का पुत्र कमलेश प्रसाद है. वह अपने घर में ही बर्तन की दुकान चलाता है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.

घर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी

बता दें कि बीते 14 जुलाई को सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी सह प्रोफेसर सत्येंद्र शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर समेत लाखों रुपए का सामान उड़ा लिया था. इसके बाद ग्रामीण द्वारा सूचना प्राप्त होने पर प्रो. सत्येंद्र शर्मा के द्वारा स्थानीय थाना में 15 जुलाई को गांव के ही दो-तीन लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अनुसंधान के क्रम में उक्त आरोपी का नाम आया था.

निशानदेही पर हुई सामानों की बरामदगी

इस संबंध में थाना के अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा चोरी किया गया सामान कमलेश प्रसाद को बेचा गया था. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर एवं अन्य सामान को बरामद किया गया.

Also Read : गया जी समेत पांच जिलों में बिना कागजात 19 गाड़ियां पकड़ी गईं, GST विभाग ने शुरू की जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >