स्नातक पार्ट टू की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत कुल 46 केंद्रों पर ली जायेगी परीक्षा

आरा. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट टू सत्र 2022- 25 की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत कुल 46 केंद्रों पर पार्ट टू की परीक्षा आज से ली जायेगी. परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र, रौल सीट, भेज दिया गया है. दो पालियों में परीक्षा होगी. पहली पाली में ग्रुप ए के विषय व बीबीए और दूसरी पाली में ग्रुप बी, बायोटेक तथा रसायण शास्त्र विषय के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा ली जायेगी. वहीं रोहतास के 17, बक्सर व कैमूर के सात- सात केंद्रों पर परीक्षा होगी. सभी केंद्रों पर विवि की ओर से अबर्जवर नियुक्त किये गये है. इस परीक्षा में लगभग 80 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >