आरा-पटना फोरलेन पर ट्रेलर ने मारी टक्कर, स्कूल से लौट रहे दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Arrah Patna Fourlane Accident : आरा-पटना फोरलेन पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. एक शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Arrah Patna Fourlane Accident : आरा-पटना फोरलेन पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर एनएच पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजा.

स्कूल से लौट रहे थे दोनों शिक्षक

घायलों की पहचान सागर कुमार और शारदा शरण पांडेय के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सागर कुमार टीएमबीएस प्लस टू विद्यालय, कोईलवर में जबकि शारदा शरण पांडेय मध्य विद्यालय, कोईलवर में शिक्षक हैं. दोनों विद्यालय से छुट्टी होने के बाद एक ही बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे.

आरा की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक जब कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप पहुंचे, तभी पटना से आरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक शिक्षक की हालत गंभीर, पटना रेफर

एनएच पेट्रोलिंग टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, आरा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सागर कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत चिंताजनक बताई गई.

ट्रेलर जब्त, चालक की तलाश जारी

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी. हादसे के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित रहा.

Also Read : आरा में नाला खुदाई बनी मुसीबत, घरों में घुसा पानी, निजी दीवार गिराने का आरोप, लोगों में आक्रोश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >