Arrah Road Accident : भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप की है, जहां सोमवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. तब परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
जख्मी बच्ची की पहचान और घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, जख्मी बच्ची मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी गांधी कुमार की 3 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी है.
इधर, जख्मी के पिता ने बताया कि वह स्कूल से वापस लौटने के क्रम में दौलतपुर गांव के समीप सड़क पार कर रही थी, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव के समीप दूसरी घटना
वहीं, दूसरी घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव के समीप की है, जहां सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी तपेश्वर बिंद का 30 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश बिंद है.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
युवक के परिजनों का बयान और अस्पताल में उपचार
इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर में बाइक द्वारा अपने गांव से बखोरापुर जा रहा था, इस दौरान बखोरापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.
