जगदीशपुर में हथियारबंद अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली

भागने के दौरान पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधी जख्मी

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित ओवरब्रिज पर रविवार की शाम इक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार प्रोपर्टी डीलर को गोली मार दी. जख्मी प्रोपर्टी डीलर को दो गोली पैर में लगी है, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में मौके पर पहुंची पुलिस टीम व अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दोनों अपराधी भी जख्मी हो गए.

इसके बाद जख्मी प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के निजी अस्पताल लाया गया. जबकि दोनों अपराधियों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय अनुराग सिंह का 36 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह है. वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है एवं जमीन खरीद- बिक्री का काम करता है. जबकि जख्मी अपराधियों में रोहतास जिला के दिनारा थाना के मधुकरपुर निवासी छोटू मिश्रा एवं धनगाई थाना का विपुल तिवारी शामिल हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष बिगाऊ राम एवं सर्किल इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये हैं. वही घटना की सूचना पाकर एसपी मिस्टर राज आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसपी राज ने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनों अपराधी जिनका आपराधिक इतिहास रहा है. उनमें छोटू मिश्रा और विपुल तिवारी हैं इनमें छोटू मिश्रा तीन माह पूर्व ही भागलपुर जेल से छुटकर आया है. उन्होंने बताया कि नयका टोला ओवर ब्रिज पर बाइक लगाने को लेकर दोनों अपराधियों एवं पप्पू सिंह के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद दोनों अपराधियों द्वारा पप्पू सिंह को गोली मार दी गई. गोली उनके पैर में लग गई. फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है. एसपी ने बताया कि गोली मारकर जब दोनों अपराधी भागने के प्रयास कर रहे थे. तभी सूचना मिलते ही जगदीशपुर पेट्रोलिंग पुलिस एवं थानाध्यक्ष की टीम वहां पहुंचकर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करने लगी. तभी दोनों अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगे. जिसके बाद पुलिस भी अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग की. जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों अपराधी जख्मी हो गये. इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनों अपराधियों काे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लायी है. उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल एवं 7 जिंदा कारतूस बरामद किया है, साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है. पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है. इन लोगों का काफी अपराधिक इतिहास है. इधर प्रॉपर्टी डीलर पप्पू सिंह ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से जगदीशपुर गांव तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान नयका टोला ओवर ब्रिज पर एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने दोनों अपराधी आए और उन पर बिना कुछ बोले फायरिंग कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं दूसरी तरफ जख्मी प्रॉपर्टी डीलर पप्पू सिंह ने अपने उक्त दोनों अपराधियों से अपने किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से इनकार किया है. साथ ही उन्होंने दोनों अपराधियों पर लूट की नीयत से खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >