आरा में देशी-विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, अलग-अलग जगहों पर पुलिस की कार्रवाई

आरा टाउन थाना पुलिस ने अहिरपुरवा और मोती टोला से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है.

आरा के टाउन थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से देशी-विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है.

इसमें से एक की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा तथा दूसरे की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ले से सोमवार को की गई.

गिरफ्तार धंधेबाजों में टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ला निवासी स्व. निर्मल यादव का पुत्र राहुल कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के मोती टोला निवासी कृष्णा यादव का पुत्र दिनेश यादव शामिल हैं.

इनमें राहुल कुमार के पास से 6 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जबकि दिनेश यादव के पास से 2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

बताया जाता है कि टाउन थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोती टोला एवं अहिरपुरवा में शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है.

सूचना के सत्यापन के उपरांत थाने की अलग-अलग पुलिस टीमें दोनों जगहों पर पहुंची और दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया.

इसके पश्चात, टाउन थाने में पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >