भोजपुर: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से टूटा हाइट बैरियर, डेढ़ साल में पांचवीं घटना

बिहिया नगर में रेलवे ओवरब्रिज का लोहे का बैरियर तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ दिया, जिससे यातायात ठप हो गया. डेढ़ साल में यह पांचवीं घटना है, जिससे स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

Bihiya ROB Accident : बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर में बने रेलवे ओवरब्रिज की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. बुधवार रात करीब 10 बजे जगदीशपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने आरओबी के उत्तरी छोर पर लगे लोहे के बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से लोहे का भारी-भरकम बैरियर सड़क पर ही गिर पड़ा.

तेज आवाज के बाद हुई घटना में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया परंतु फिर भी चालक ट्रक समेत फरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरियर के साथ-साथ नगर पंचायत द्वारा लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरे और एक सोलर पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि रात होने के कारण आरओबी पर आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

पुलिस द्वारा यातायात बहाल और जाम की स्थिति

घटना की सूचना पर बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बैरियर को सड़क किनारे कर देर रात यातायात बहाल कराया. घटना के बाद घंटों तक आरओबी पर यातायात ठप रहा जिससे वाहनों की कतार लगी रही.

Also Read : आरा में स्कूल वैन हादसा, प्री-प्राइमरी के मासूमों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

वही बेरियर टूटने के कारण गुरुवार को भी दिनभर आरओबी पर जाम की स्थिति बनी रही और पुलिस को बार-बार यातायात संभालना पड़ा. डेढ़ साल में ट्रक के धक्के से बेरियर टूटने की पांचवीं घटना.

प्रशासन से चेतावनी संकेतक और लाइट लगाने की मांग

बता दें कि आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार आने के बाद करीब डेढ़ साल पहले भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों तरफ बैरियर लगाए गए थे.

Also Read : आरा में सब्जी गोला हटाने के फैसले पर भड़के फुटपाथी दुकानदार, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

इसके बावजूद यह बैरियर टूटने की पांचवीं घटना है. इससे पहले लगभग 15 दिन पूर्व में एक ट्रक की छत बैरियर से टकराकर उड़ गई थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैरियर तो लगा दिया गया, लेकिन दूर से दिखने वाले रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे रात में तो बैरियर दिखता ही नहीं है.

बाहर से आने वाले चालक सीधे हाइट बेरियर से टकरा जाते हैं. लोगों ने प्रशासन से जल्द चेतावनी संकेतक और लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >