आरा: ट्रक के चकमा देने से ऑटो अनित्रित होकर पलटा, दो युवक जख्मी, इलाजरत

चरपोखरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ऑटो पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रक की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

Arrah Road Accident : चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप मंगलवार की शाम ट्रक के चकमा देने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई.जहां ऑटो में सवार चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ज़ख्मियों की पहचान धनौती गांव निवासी जितेंद्र नाम के 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और सोमनाथ कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई.ज़ख्मी अनिल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक गड़हनी से ऑटो लेकर अपने गांव धनौती जा रहे थे इसी बीच पसौर मोड़ के समीप सामने से आ रही ट्रक के चकमा देने के कारण ऑटो अनित्रित होकर पलट गया तथा ट्रक से मामूली रूप से टकरा गया.जहां इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसके बाद आनन फानन में दोनों ज़ख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी चरपोखरी लाया गया.जहां डॉक्टर कमलेश सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >