सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी

नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा ब्रह्म स्थान के समीप रविवार की शाम हुई घटना

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा ब्रह्म स्थान के समीप रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी कमलेश पासवान का 17 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार एवं उसी गांव के निवासी लाल बिहारी पासवान का 16 वर्षीय पुत्र श्याम भुवन है एवं दोनों दोस्त हैं. इधर घायलों के परिजन ने बताया कि वे दोनों रविवार की शाम बाइक से सामान खरीदने के लिए आरा आ रहे थे. उसी दौरान चंदवा ब्रह्म स्थान के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया, जिसके कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >