सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर जख्मी

नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला के समीप सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला के समीप सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला मुहल्ला निवासी सुनील चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है. इधर, जख्मी किशोर के दोस्तों ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह बाइक से शिवगंज की तरफ आ रहा था. उसी दौरान श्री टोला के समीप उसके सामने अचानक दूसरी बाइक आ गयी, जिससे कारण वह असंतुलित होकर गिर पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >