स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, गयी जान

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा/पीरो.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका के समीप मंगलवार की सुबह का अनियंत्रित स्कॉर्पियो साइकिल सवार एक मजदूर को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी स्व.राम किशुन राम के 50 वर्षीय पुत्र विक्रमा पासवान है. वह पेशे से मजदूर थे एवं राजमिस्त्री में मजदूरी करते थे. इधर मृतक के बेटे इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह साइकिल से उनके बेटे को स्कूल पहुंचाने के लिए गये थे. स्कूल पहुंचाने के बाद जब वह वापस गांव लौट रहे थे. लौटने के क्रम में जैसे ही वह मनैनी छलका के समीप पहुंचे. तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद में मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को मिली. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी फूलझारो देवी व एक पुत्र इंद्रजीत पासवान एवं एक पुत्री रिंकू देवी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी फूलझारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >