ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत

कोईलवर एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुई घटना

आरा.

कोईलवर एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गयी.

सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, रेल पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात अधेड़ की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >