शिक्षक की बाइक उड़ा ले गये चोर

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से हुई चोरी

पीरो.

पीरो थानान्तर्गत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक शिक्षक की बाइक गायब कर दी गयी. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी शिक्षक अर्जुन कुमार सब्जी खरीदने के लिए अपने भाई प्रताप कुमार की हीरो ग्लेमर बाइक लेकर पीरो बाजार आये थे. वे अपनी बाइक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी कर सब्जी खरीदने पास के सब्जी मंडी चले गये.

महज 15 मिनट बाद सब्जी खरीद कर जब वे लौटे तो पाया कि उनकी बाइक गायब है. उनके द्वारा अपने स्तर से बाइक की खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर वे जब बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पीरो थाना पहुंचे और उनके द्वारा काफी आरजू मिन्नत करने के बाद बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो पायी. पीरो में बाइक चोरी की घटनाएं आम हो गई है. तीन दिन पहले निरंजन नामक युवक की बाइक चोरी हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >