विषैले सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में गुरुवार की सुबह विषैले सांप के डसने से एक युवक की हालत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी रामाआशीष सिंह का 36 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सिंह है. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जब वह घर के बाहर खड़ा थे. उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >