विषैले सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव स्थित बधार में हुई घटना

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव स्थित बधार में मंगलवार को विषैले सांप के डसने से एक युवक की हालत काफी बिगड़ गयी. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव निवासी शिव कुमार यादव का 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है. इधर, उक्त युवक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह खेत में धान रोपने करने गया था, जहां धान रोपनी के दौरान उसे विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >