करेंट से जख्मी युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत

चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम हुई थी घटना

आरा.

चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम बिजली के करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान पीएमसीएच में सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व.जय प्रसाद यादव का 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है.

बताया जाता है कि सोमवार की शाम वह अपने घर से खेत की ओर घूमने निकला था. रास्ते में विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिर पड़ा था. इसी क्रम में वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से पीएमसीएच ले गये, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया. पटना में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी दो पुत्र एवं एक पुत्री है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >