एसबीआइ सीएसपी लूटकांड में फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया नोटिस

इमादपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को पीरो थाना क्षेत्र के स्नेही टोला में की कार्रवाई

आरा.

इमादपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को लूटकांड में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया है. फरार आरोपितों में पीरो थाना क्षेत्र के स्नेही टोला निवासी महावीर चौधरी का पुत्र मनोहर कुमार उर्फ मोहन एवं उसी थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी भुअर यादव उर्फ नंदकिशोर यादव का पुत्र अमरजीत कुमार उर्फ अमरजीत यादव शामिल हैं. दोनों लूटकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त हैं. बता दें कि 21 फरवरी 2024 को अज्ञात अपराधियों द्वारा इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा बाजार स्थित एसबीआइ सीएसपी केंद्र में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी गौतम कुमार की पत्नी सह सीएसपी संचालक विभा कुमारी द्वारा ईमादपुर थाना में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद अगिआंव बाजार थाना पुलिस द्वारा थाना अंतर्गत लूट कांड में फरार पीरो थाना क्षेत्र के स्नेही टोला निवासी कौशल किशोर चौधरी के पुत्र संदीप चौहान उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उसने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी थी और उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. वहीं इमादपुर थाना पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में दोनों का नाम लाया था. उसी समय से वह दोनों फरार चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >