आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध पर बुधवार की सुबह गिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया गया.घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सलेमपुर की ओर से गिट्टी लदा ट्रैक्टर पुरानी पुलिस लाइन की तरफ आ रहा था. उसी दौरान मझौवां बांध के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत तीन अन्य मजदूर जख्मी हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.
