भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

संगठन का विस्तार विभिन्न पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रभारी की नियुक्ति आदि विषयों पर हुई चर्चा

तरारी.

प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में तरारी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की हुई. संगठन का विस्तार विभिन्न पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रभारी की नियुक्ति, सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों को अधिक-से-अधिक विधायक कार्यालय के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना आदि मुद्दों पर बात हुई.

23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के अवसर पर विधायक विशाल प्रशांत के प्रयास से पहली बार तरारी की धरती पर महामहिम राज्यपाल का आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार एवं अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. उपरोक्त सभी विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय किया गया. बैठक में अरविंद सिंह निर्मल राय, राजकुमार सिंह चंद्रवंशी, संटू सिंह ,मनोज सिंह, रवींद्र सिंह ,परशुराम राम, दीपक कुशवाहा, धंजी चौधरी,गुड़िया देवी, पंकज कुमार, कौशल राज उर्फ मिक्कु सिंह, अशोक पासवान, ललन पासवान, सत्येंद्र सिंह, राजू कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >