मारपीट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

अगिआंव बाजार कोआथ पथ पर अवस्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मी के साथ हुई थी मारपीट

पीरो.

अगिआंव बाजार थाने की पुलिस ने मारपीट और छिनतई के एक मामले में अगिआंव बाजार निवासी अंकित कुमार और सिपाही पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अगिआंव बाजार कोआथ पथ पर अवस्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मी जयप्रकाश राम ने नामजद आरोपितों पर रात्रि में मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उक्त प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने नामजद आरोपित अंकित कुमार और सिपाही पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी ओर पुलिस ने शराब पीने के आरोप में अगिआंव बाजार निवासी राम ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >