हथियार व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार, बाइक जब्त

गिरफ्तार अपराधी सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी युगेश्वर राय का पुत्र अंकित कुमार उर्फ गुनगुन है

आरा.

नारायणपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर मिडिल स्कूल के पास से बुधवार की रात की.

उसके पास एक कट्टा, एक कारतूस तथा एक बाइक बरामद हुई. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी युगेश्वर राय का पुत्र अंकित कुमार उर्फ गुनगुन है. नारायणपुर पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की एक व्यक्ति हथियार एवं कारतूस के साथ देखा गया है. सूचना के सत्यापन उपरांत नारायणपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत पुलिस बल के साथ नारायणपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास एक कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया. इसके पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ नारायणपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >