आरा.
जगदीशपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र कोयलारा गांव स्थित घर से की. गिरफ्तार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोयलारा गांव निवासी बनारसी सिंह का पुत्र गोविंद कुमार है.बता दें कि 12 अगस्त वर्ष, 2023 में थाना क्षेत्र के शेष टोला गांव निवासी किशोरी अपने घर से खेत की तरफ जाने के लिए निकली थी और वापस घर नहीं लौटी थी. इसके बाद उक्त किशोरी के पिता द्वारा अपनी पुत्री को बहला- फुसलाकर लेकर भागने का आरोप लगाते हुए गोविंद कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वह उसी समय से फरार चल रहा था.
