आरा
. नगर थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर आनंद नगर मुहल्ले में बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वह बडहरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी मनीष कुमार सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार है.उसके पास से एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित) दो कारतूस तथा दो खोखा बरामद हुआ. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की आनंद नगर में एक युवक अवैध हथियार लिए घूम रहा है. सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. टाउन थाना में पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार हिमांशु कुमार पूर्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैंक लूटकांड में आरोपित रहा है और वह उस मामले में जेल भी जा चुका है.
