बामपाली से मौलाबाग तक रोड के किनारे गड्ढा कर छोड़ा, परेशानी

आधा-अधूरा सड़क को भरने से हादसे का डर

आरा.

सड़क निर्माण में किये जा रहे पक्षपात से लोगों में आक्रोश है. बामपाली से मौलाबाग तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास यात्रा के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा की गयी थी, पर सड़क निर्माण में पक्षपात को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है. लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.कहीं नाली से सटकर तो कहीं नाली से दूर से बन रही सड़कपक्षपात का आलम यह है कि किसी के घर के पास सटे नाली की दीवार से सटाकर सड़क निर्माण के लिए जमीन को खोदा जा रहा है, तो कहीं नाली की दीवार से चार-चार फुट दूर से सड़क की खुदाई की जा रही है. जबकि यह नियम विरुद्ध है.

निर्माण की प्रक्रिया है काफी धीमीसड़क निर्माण की प्रक्रिया काफी धीमी है. घरों के सामने गड्ढे खोदकर उसे पूरी तरह गिट्टी, बालू व सीमेंट के कंक्रीट से भरा नहीं जा रहा है. एक से डेढ़ फुट तो कहीं दो फुट नीचे तक छोड़ दिया जा रहा है. ऐसे में लोगों को अपने घरों से सड़क पर आने में काफी परेशानी हो रही है. पिछले पांच दिन से यही स्थिति बनी हुई है. पूरी प्रक्रिया कब तक पूरी होगी लोगों की समझ से बाहर है. लोग विभाग को कोस रहे हैं.सड़क के उत्तर तरफ छोड़ दिया गया है 10 से 15 फुट

निर्माण की स्थिति ऐसी है की सड़क की उत्तर तरफ 10 से 15 फुट तक छोड़ दिया गया है. बुडको व नगर निगम द्वारा नाली के निर्माण के समय ही सड़क के दक्षिण लोगों के घरों में सटाकर नाली का निर्माण किया गया है. जबकि सड़क के उत्तर 10 से 15 फुट जमीन छोड़ दी गयी है.

चंदवा पुल से सीधे आ सकती थी सड़कचंदवा पुल से वर्तमान तक की सड़क तिरछे दक्षिण दिशा में होकर चंदवा मोड़ तक पहुंची है. जबकि चंदवा पुल से सीधे सड़क का निर्माण किया जाता तो चंदवा मोड़ तक सड़क सीधे आ सकती थी. मोड़ने की स्थिति नहीं बनती पर ऐसा नहीं किया गया है. जिग जैग वाली स्थिति में ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >