दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, गोली से एक जख्मी

मारपीट के दौरान युवक जख्मी, घायलों का सदर अस्पताल में हो रहा इलाज

आरा.

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की रात नाली में पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान फायरिंग भी की गयी. फायरिंग के दौरान एक पक्ष के युवक को बाएं हाथ की हथेली पर गोली लग गयी है.

वहीं, मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष का भी एक युवक जख्मी हो गया. पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी पुली सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार है. जबकि मारपीट में जख्मी दूसरे पक्ष के उसी गांव निवासी उपेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं. इधर, गोली से जख्मी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा है. कुछ दिन पहले अमरेंद्र कुमार के द्वारा गली में ढलाई का कार्य करवाया था. बुधवार की रात जब वह सहार के बाघी गांव से गाय के लिए कुट्टी लेकर घर पहुंचा, तो उसने देखा कि वे लोग दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहे हैं. इसी उनके द्वारा फायरिंग कर दी गयी. इस दौरान उसे गोली लग गयी. जबकि मारपीट में जख्मी दूसरे पक्ष के सोनू कुमार ने बताया कि उनकी दादी जब नाली बनवा रही थी, तभी अमरेंद्र कुमार अपने छत पर गया और चार राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद नीचे आया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया. इधर, नारायणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली से जख्मी अमरेंद्र कुमार एवं मारपीट के में जख्मी सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि अभी उन दोनों पक्ष के द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. उनके द्वारा आवेदन नहीं दिया जाता है, तो पुलिस अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >