दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार लोग जख्मी

बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर गांव के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री समेत चार लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में एक बाइक पर सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी 39 वर्षीय दशरथ प्रसाद, उनकी 15 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी एवं दूसरी बाइक पर सवार उसी थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी राजकुमार राय का 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार एवं सत्येंद्र राय का 16 वर्षीय पुत्र संजय यादव शामिल है. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दशरथ प्रसाद अपनी बेटी सोनी कुमारी को लेकर उसका दवा लाने के लिए सरैंया बाजार जा रहे थे. जबकि दूसरी बाइक पर सवार संजय यादव एवं छोटू यादव मैट्रिक का परीक्षा देने के लिए आ रहे थे. उसी दौरान लौहर गांव के समीप दोनों की बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे चारों जख्मी हो गये. डायल-112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी लाया गया, जहां से परिजन द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >