दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

उक्त वाहनों से कुल 2304 पीस में 494.88 लीटर शराब जब्त उत्तरप्रदेश एवं चंडीगढ़ से भोजपुर लायी जा रही थी शराब

आरा.

होली पर्व को लेकर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के नेतृत्व में विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी.

बुधवार को वाहन जांच के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर खवासपुर सड़क पुल के पास (थाना-ख्वासपुर, जिला-भोजपुर) से एक बोलेरो से 132 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. वाहन पर झारखंड का निबंधन संख्या अंकित पाया गया एवं कायमनगर सब्जी मंडी के (थाना-गीधा, जिला-भोजपुर) से एक कार से 362.88 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. कार पर बिहार पटना का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. साथ ही कार के अंदर से एक अन्य नंबर प्लेट पाया गया, जिस पर हरियाणा का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. गिरफ्तार तस्करों में यूपी के बलिया जिले के दोकटी थाना अंतर्गत कोडरा वार्ड नंबर दो निवासी कृष्णा कुमार यादव, धनजी यादव एवं सुनील यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहनों से कुल 2304 पीस में 494.88 लीटर जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका गया. जब्त शराब को क्रमशः उत्तर प्रदेश एवं चंडीगढ़ से भोजपुर लायी जा रही थी. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >