युवती के अपहरण मामले में आरोपित की मां गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने कहा, युवती की बरामदगी व आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए जुटी है पुलिस

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र से विगत एक वर्ष पूर्व युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक की मां को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा की गयी युवती के मामले में बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी व आरोपित आश नारायण साह की पत्नी बेबी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार अपहरण के इस मामले में चार लोगों के खिलाफ बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें युवती व मुख्य आरोपित युवक अब तक बरामद नहीं हो सके हैं. हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की बरामदगी व आरोपित युवक की गिरफ्तारी का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >