मोहनिया ने आरा को पेनाल्टी शूट में एक गोल से हराया

नगर पंचायत गड़हनी स्थित स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर खेला गय मैच

गड़हनी.

नगर पंचायत गड़हनी स्थित स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर स्व बदरुद्दीन मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ. मैच मोहनिया बनाम आरा एकादश के बीच खेला गया. उद्घाटन गड़हनी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कुबू निशा, प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह, पीरो कार्यपालक पदाधिकारी मेघा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार अरविंद सिंह व राजद नेता श्रीनिवास यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

वहीं, सभी फुटबॉल खिलाड़ियों व अतिथियों पर जेसीबी से फूल का वर्षा कर सम्मानित किया गया. मुख्य पार्षद कुबू निशा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और गेंद को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. मैच काफी रोमांचक हो रहा था. दोनों टीम हाफ टाइम तक बराबरी पर रही. कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी, लेकिन हाफ टाइम के बाद तुरंत मोहनिया ने आरा पर एक गोल दाग कर बढ़त बना लिया. आरा ने मैच बराबरी करने को लेकर काफी मेहनत कर की और खेल खत्म होने के 10 मिनट पहले आरा ने भी मोहनिया पर एक गोल दाग कर मैच बराबर कर दिया. दोनों टीमों में शानदार मुकाबला चल रहा. मैच टाई पर समाप्त हो गया. अंत में मैच का निर्णय निकालने को लेकर पेनाल्टी शूट शुरू हुआ. पहले मोहनिया को छह पेनाल्टी शूट मारने को मिला, सभी पेनाल्टी शूट गोल में तब्दील हो गये. उसके बाद आरा को छह पेनाल्टी शूट मारने को मिला आरा ने पांच पेनाल्टी शूट को गोल में तब्दील कर दिया और एक शूट हाइ होने के चलते बाहर चला गया और मोहनिया ने एक गोल से जीत दर्ज कर लिया. अंत में विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड दिया गया. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तस्लीम आरिफ उर्फ गुड्डू ने सभी तिथियों को गमछा देकर सम्मानित किया और कहा कि प्रत्येक गणतंत्र दिवस पर फुटबॉल मैच का आयोजन कराया जायेगा. मैच का कमेंट्री पीके राय, भाई अरुणेश व मीरे सर ने अपनी आवाज से दर्शकों को खूब आनंदित किया. वहीं, मैच को सफल बनाने में पूर्व खिलाड़ी जयगोविंद सिंह, रतन मंडल, सरफुद्दीन, असलम अंसारी, भिखारी राम, मुन्ना कुमार को अहम योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >