स्कॉर्पियो से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश से स्कॉर्पियो से नालंदा जा रही थी विदेशी शराबबक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास छापेमारी के दौरान मिली उपलब्धि

आरा.

मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश की ओर से स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर के रास्ते नालंदा की ओर जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा नगर) में एक उजला स्कॉर्पियो की जांच की गयी. इस दौरान स्कॉर्पियो के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. स्कॉर्पियो पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. टीम ने मौके से नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत गांव निवासी स्कॉर्पियो चालक अंकित सौरभ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 2400 पीस यानि 432 लीटर जब्त की गयी है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब सात लाख रुपये बताया जा रहा है. शराब को उत्तर प्रदेश से नालंदा ले जाया जा रहा था. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >