सोन में डूबे झारखंड के हाइवा चालक का शव तीसरे दिन बरामद

बुधवार की शाम डूबा था चालक, शुक्रवार की सुबह मिला शव

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर 14 नंबर बालू घाट पर दो दिन पूर्व सोन में डूबे हाइवा चालक का शव शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ. शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक झारखंड के कोडरमा जिले के चंद्रवारा थाना क्षेत्र के दूरगेनिया गांव निवासी स्व. दीपन भुइया का 36 वर्षीय पुत्र धनेशर भुइया है.

वह हाइवा का चालक था. वह नानसागर 14 नंबर बालू घाट पर हाइवा चलता था. इधर, मृतक के चचेरे भाई अर्जुन भुईया ने बताया कि वह इससे पहले वह दो माह तक नानसागर 14 नंबर बालू घाट पर हाइवा चलाने का काम किया था, उसकी मांझिल बेटी प्रीति की 15 दिन पहले शादी हुई थी. इसको लेकर वह अपने गांव चला गया था. बेटी की शादी के उपरांत पांच मई को वह वापस नानसागर बालू घाट पर लौटा था. बुधवार की दोपहर बालू घाट पर हाइवा से बालू गिराया. बुधवार की शाम वह घाट पर सोन नदी में नहाने गया था. उसी दौरान वह डूब गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिल पाया था. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना भी गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इस बीच शुक्रवार की सुबह सोन नदी किनारे उसका शव दिखा. जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकला गया. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में छोटा था. उसके परिवार में पत्नी बसंती देवी, चार पुत्री खुशबू, प्रीति, सुलेखा, प्रियंका एवं एक पुत्र धीरज है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी पत्नी बसंती देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >