अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोढ़ी मोड़ के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गयी. इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

वहीं, जख्मी दो युवकों का इलाज पीरो पीएचसी में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के जगजीवनापुर गांव निवासी चंद्रशेखर आजाद उर्फ धनजी का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है. वहीं, घायलों में तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी रामानंद मेहता का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार एवं उसी गांव के निवासी शिवकुमार मेहता का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल है. बताया जाता है कि तीनों इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे. गुरुवार की रात तीनों बाइक द्वारा बिशनपुर गांव से बिहटा गांव स्थित पंप पर पेट्रोल लेने जा रहे थे. उसी दौरान राजपुर मोढ़ी मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अस्पताल में जख्मी मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी मृतक के दोस्त मनीष कुमार एवं चंदन कुमार का इलाज कराया जा रहा है. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में बड़ा था. उसके परिवार में मां आशा देवी एवं छोटा भाई विशाल कुमार है. मृतक के पिता पेशे से मजदूर हैं. घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया है. उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >