तरारी से लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह की जगह अब किरण सिंह जन सुराज के उम्मीदवार

बेलागंज से प्रो खिलाफत हुसैन की जगह मो अमजद लड़ेंगे उपचुनाव

आरा.

जन सुराज ने बेलागंज और तरारी विधानसभा के उपचुनाव में पहले घोषित अपने प्रत्याशियों को बदलने की घोषणा की है. इस संबंध में बुधवार को आरा में एक प्रेस वार्ता में जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि बेलागंज से प्रो खिलाफत हुसैन की जगह मो अमजद और तरारी से लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह की जगह किरण सिंह जन सुराज के उम्मीदवार बनाये गये हैं. प्रशांत किशोर ने इस बदलाव के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जो पूर्व उम्मीदवार बनाये गये थे, वो भी हमारे साथ ही मंच पर बैठे हैं. यह दिखाता है कि पार्टी में पारदर्शिता और एकता है. उन्होंने बताया कि तरारी के पूर्व उम्मीदवार कृष्ण सिंह का नाम यहां की मतदाता सूची में नहीं, बल्कि नोएडा की मतदाता सूची में था. हमने प्रशासन से आग्रह किया था कि उनका नाम तरारी की सूची में जोड़ा जाये, लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया. इसके बाद किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. बेलागंज के बारे में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि पहले मो अमजद ने पहले खुद सुझाव दिया कि उनकी जगह प्रो खिलाफत हुसैन चुनाव लड़ें. बाद में जनता और पार्टी के दबाव के चलते मो अमजद ने खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >