अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा

आरा.

अधिवक्ता भरत मिश्रा के निधन हो जाने पर एक शोकसभा बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में की गयी. संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया. शोकसभा में अधिवक्ता मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा.

वहीं दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में शोकसभा की गयी, जिसमें स्व मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. शोक सभा में न्यायिक पदाधिकारी पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, पूर्व पीपी नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, सरदार वीरेंद्र सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, अधिवक्ता भारत भूषण चौबे, विष्णुधर पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >