आरा: गोइठा लाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, दो नाबालिगों पर केस दर्ज

आरा के चौरी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हुई।

Arrah News : आरा जिले के चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना एक अगस्त की बताई जा रही है. पीड़िता की मां की शिकायत पर गांव के ही दो नाबालिगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

गोइठा लाने के बहाने बुलाने का आरोप

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि एक अगस्त की दोपहर दोनों नाबालिगों ने उनकी बेटी से कहा कि उसकी मां ने गोइठा (उपला) लाने के लिए बुलाया है. आरोप है कि जब किशोरी वहां पहुंची तो दोनों उसे एक कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए.

रोते हुए घर पहुंची किशोरी

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद किशोरी रोते-बिलखते घर पहुंची और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार ने चौरी थाना पहुंचकर दोनों नाबालिगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

मेडिकल जांच के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपित दोनों नाबालिगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >