भोजपुर : पुल से नदी में कूदे किशोर की तलाश जारी, दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

भोजपुर जिले के अख्तियारपुर में 15 वर्षीय अंकित कुमार के नदी में कूदने का मामला सामने आया है. खेल-खेल में शर्त लगाने के बाद पुल से छलांग लगाने वाले किशोर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है. एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है.

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) में बच्चों के बीच खेल-खेल में नदी में छलांग लगाने वाले किशोर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है.

एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने शव की तलाश के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इस दौरान एसडीआरएफ के तलाशी अभियान को देखने के लिए पुल के दोनों ओर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही.

खेल-खेल में शर्त लगाकर पुल से लगाई थी छलांग

बता दें कि गुरुवार की शाम गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर के समीप बच्चों के बीच खेल-खेल में शर्त लगाने के बाद किशोर ने पुल से सीधे नदी में छलांग लगा दी थी. छलांग लगाते ही वह गहरे पानी में समा गया और डूब गया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. गुरुवार देर शाम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम अंधेरा हो जाने के कारण तत्काल सर्च अभियान शुरू नहीं कर सकी थी, जिसे शुक्रवार को सुबह से दोबारा शुरू किया गया.

15 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई पहचान

लापता किशोर की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) निवासी अजय पासवान के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरा गांव इस दुखद हादसे से स्तब्ध है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और एसडीआरएफ का खोज अभियान लगातार जारी है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >