आरा : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, पीएमसीएच रेफर

बिहिया रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. यह हादसा तब हुआ जब वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी.

बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब सूर्य मंदिर तालाब के समीप गुरुवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक किशोरी गंभीर हादसे का शिकार हो गई.

घायल किशोरी की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी निरंजन कुमार की 17 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि रेल लाइन पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से गुजर रही किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिहिया पहुंचाया गया.

बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पहले सदर अस्पताल, आरा रेफर किया. फिर आरा सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उसे पटना स्थित पीएमसीएच (PMCH) भेजा गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

ट्यूशन पढ़ाकर घर लौटने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में किशोरी का परिवार बिहिया नगर के मेला रोड में किराए पर रहता है. उक्त किशोरी ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करती है.

गुरुवार को रौशनी रोजाना की तरह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे. हादसे के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >