जसम के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

12 व 13 जुलाई को होनेवाले सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा

आरा.

12-13 जुलाई को रांची, झारखंड में होने जा रहे जन संस्कृति मंच के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी के संदर्भ में शुक्रवार को जसम की भोजपुर जिला इकाई द्वारा राज्य अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र कुमार के मदनजी के हाता स्थित आवास पर एक औपचारिक बैठक की गयी.

अध्यक्षता करते हुए जितेंद्र कुमार ने जसम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णयों से उपस्थित साथियों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि इसबार के राष्ट्रीय सम्मेलन का केंद्रीय विषय होगा – ””फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जनता की एका के लिए””. इस सम्मेलन में देशभर के सैकड़ों संघर्षशील जनवादी रचनाकारों, रंगकर्मियों, पत्रकारों आदि की सहभागिता होनेवाली है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जसम भोजपुर की उपस्थिति भी काफी दमदार होगी. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बैठक में शामिल सुपरिचित कवि-गीतकार सुरेन्द्र शर्मा विशाल के हालिया प्रकाशित काव्य संकलन ’मुक्ति”” का उपस्थित कहानीकार डाॅ. सिद्धनाथ सागर, कवि-आलोचक सुधीर सुमन, युवानीति के चर्चित रंगकर्मी शमशाद प्रेम, रंगकर्मी सूर्य प्रकाश, अमित मेहता, विक्रांत कुमार, सुमन कुमार सिंह तथा जितेन्द्र कुमार जी आदि के हाथों विमोचन भी किया गया. इसके बाद विशाल जी ने अपने कुछ गीतों को गाकर सुनाया भी. कवि विशाल के हिंदी तथा भोजपुरी में रचित कई गीत तो प्रकाशन पूर्व ही लोकप्रिय हो चुके हैं. उपस्थित रचनाकारों ने उनके गीतों की काफी सरहना की. बैठक में शामिल साथियों के प्रति जिला सचिव सुमन कुमार सिंह ने आभार जताया तथा सबसे सम्मेलन की तैयारी के लिए सक्रियता से लगने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >