भोजपुर : सोन नदी में डूबे युवक का पांचवें दिन मिला शव, मवेशी चराने निकला था घर से, परिवार में मचा कोहराम

भोजपुर के इमादपुर में सोन नदी में डूबे कन्हैया रजवार का शव पांचवें दिन बरामद हुआ है. मवेशी चराने के दौरान पानी बढ़ने से वह नदी में समा गए थे. घटना से परिवार में कोहराम मचा है.

भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में सोन नदी में डूबे युवक का शव पांचवें दिन बरामद हुआ है. उसका शव गांव में स्थित सोन नदी के किनारे से शनिवार की सुबह बरामद हुआ. शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.

जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी स्व. पवई रजवार का 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया रजवार है. वह पेशे से मजदूर था.

मवेशी चराने के दौरान सोन नदी में डूबे थे कन्हैया

इधर, मृतक के भतीजे गोविंद कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की शाम मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे. उसी बीच लौटने के क्रम में सोन में पानी बढ़ गया, जिसके कारण वह सोन में डूब गए. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे, उसी दिन से परिजन लगातार सोन नदी किनारे खोजबीन के लिए जाते थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

पानी कम होने पर ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया शव

शनिवार की सुबह जब सोन में पानी कम हुआ, तब उनके शव को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नदी से बाहर निकाला गया. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिवार में मचा कोहराम और रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था. उसके परिवार में मां मूंगा देवी, पत्नी शकुंतला देवी एवं एक पुत्र धीरज है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां मूंगा देवी, पत्नी शकुंतला एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >