पुलिस को देखते ही भागने लगा स्कूटी सवार, पीछा कर पकड़ा, 36 बोतल शराब बरामद, जानिए कहां का है मामला?

भोजपुर के बबुरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान श्रीराम ईंट-भट्ठा के पास से 750 एमएल की 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार को दबोचा है. पुलिस ने शराब की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Liquor Smuggling: बबुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोईलवर-छपरा फोरलेन पथ पर श्रीराम ईंट-भट्ठा के सामने से 750 एमएल की 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब की कुल मात्रा 27 लीटर बतायी जा रही है. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने लगाया वाहन जांच

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से शराब लेकर बिक्री करने के लिए जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कोईलवर-छपरा फोरलेन पथ पर श्रीराम ईंट-भट्ठा के सामने वाहन जांच शुरू की.

इसी दौरान एक स्कूटी सवार को आते हुए देखा गया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह स्कूटी लेकर भागने का प्रयास करने लगा. साथ रहे पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

स्कूटी से 36 बोतल शराब बरामद

पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो उस पर लदी 750 एमएल की 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 27 लीटर बतायी गयी है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सेमरा गांव निवासी सृजन साव के पुत्र सुनील साव के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी भी जब्त कर ली.

उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी, भेजा जेल

पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >