भोजपुर : छेर नदी के डायवर्सन पर बाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत तीन युवक बहे, एक बचा, दो लापता

शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी में बाढ़ का पानी पार करना तीन युवकों को भारी पड़ गया. वे बाइक समेत तेज बहाव में बह गए, जिनमें से दो अभी लापता हैं. स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद से उनकी तलाश जारी है.

Bhojpur Flood Youth Missing (मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा) : शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी के डायवर्सन पर बाढ़ का पानी पार करना मंगलवार की दोपहर तीन युवकों को भारी पड़ गया. बाइक से डायवर्सन पार करने के दौरान तीनों युवक तेज धार की चपेट में आकर बाइक समेत नदी के पानी में बह गए.

स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए.

21 वर्षीय सचिन और 20 वर्षीय संदीप लापता

लापता युवकों की पहचान शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित शोभिटोला निवासी सचिन रवानी (21) और संदीप रवानी (20) के रूप में हुई है.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

रुद्रनगर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि तीनों दोस्त मंगलवार की दोपहर बाइक से रुद्रनगर गांव गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान छेर नदी के डायवर्सन पर बाढ़ का पानी बह रहा था. इसके बावजूद तीनों बाइक से पानी पार करने का प्रयास करने लगे.

इसी दौरान अचानक तेज धार की चपेट में आने से बाइक समेत तीनों युवक बह गए. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने एक युवक को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, सचिन रवानी और संदीप रवानी का कोई पता नहीं चल सका.

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई. नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण खोजबीन में परेशानी हो रही है.

एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया

प्रशासन की ओर से लापता युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. हादसे की सूचना के बाद लापता युवकों के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >