भोजपुर: सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम, चूने और घास-फूस से उकेरी गई सीएम की तस्वीर

बिहार सरकार ने अपने पहले 100 दिनों का कार्यकाल 'सेवा, संकल्प और समर्पण' के रूप में मनाया. उदवंतनगर प्रखंड के विद्यालयों में विशेष आयोजन हुए. छात्रों ने कलाकृतियों के माध्यम से सरकार के प्रयासों को सराहा.

बिहार सरकार के प्रथम 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को उदवंतनगर प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों तथा विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सरकार ने अपने इस पहले 100 दिनों के कार्यकाल को 'सेवा, संकल्प और समर्पण' के रूप में प्रस्तुत किया है.

कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के त्वरित विकास, सुशासन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निदान पर विशेष जोर दिया.

राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन में हुआ विशेष आयोजन

नोडल शिक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उदवंतनगर स्थित राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय के ललित कला शिक्षक राहुल कुमार ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए घास-फूस और चूने के अनोखे संयोजन से विद्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अत्यंत आकर्षक और जीवंत तस्वीर बनाई, जो आकर्षण का केंद्र रही.

छात्र-छात्राओं ने कलाकृति बनाने में दिया सहयोग

इस अनोखी तस्वीर को तैयार करने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया. सहयोग करने वाले विद्यार्थियों में मुख्य रूप से गीतांजलि, जिया, रघुवीर और पूजा शामिल थे.

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मुस्तफा अंसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यक्रमों को जाना.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar ojha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >