भोजपुर के इन पंचायतों में 21 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, आवेदन जमा करने की अपील

Arrah News : भोजपुर जिले में 21 जुलाई को होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविरों में लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर से पहले जमा करें ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके.

Arrah News : भोजपुर जिले में 21 जुलाई को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

सभी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है कि वे शिविर से पूर्व अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पंचायत सरकार भवन अथवा संबंधित शिविर स्थल पर जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनके आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके. जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा सभी जिलेवासियों से यह विशेष अपील की गई है कि वे समयपूर्व अपना आवेदन जमा कर इस सहयोग शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं.

30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था

शिविर के आयोजन से पूर्व संबंधित पंचायतों में कम से कम 30 दिन पूर्व से ही आवेदन प्राप्त करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्राप्त आवेदनों का पूर्व परीक्षण कर निष्पादन प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सके. प्रत्येक शिविर के सफल संपादन हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

इसके साथ ही संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) को शिविर के सफल संचालन एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिले के इन प्रखंडों और पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

इसके तहत जगदीशपुर प्रखंड की बिमवां, बिचला जंगल महाल, हेतमपुर, कोरा, बरनांव, सिसरऊआ एवं शिवपुर पंचायत तथा अगिआंव प्रखंड की बरुणा एवं करवासीन पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं उदवंतनगर प्रखंड के अंतर्गत उदवंतनगर, छोटी सासाराम एवं बकरी पंचायत, जबकि कोइलवर प्रखंड की गोपालपुर, सकड्डी एवं कायमनगर पंचायत में इसका आयोजन होगा। पीरो प्रखंड की बचरी, छवरही जं. म., तार एवं कोठुआ पंचायत और सहार प्रखंड की धनछुहां एवं एकवारी पंचायत को भी इसमें शामिल किया गया है.

इसके अतिरिक्त, शाहपुर प्रखंड की झौंवा बेलवनिया एवं डुमरिया पंचायत, संदेश प्रखंड की डिहरा एवं संदेश पंचायत, तथा चरपोखरी प्रखंड की मुकुंदपुर, मलौर, नगरी, सियाडीह एवं पसौर पंचायत में लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। तरारी प्रखंड की बागर एवं शंकरडीह पंचायत, बिहियां प्रखंड की मझौली, चकवथ, कमरियाव एवं रानीसागर पंचायत, और गड़हनी प्रखंड की बड़ौरा पंचायत में भी शिविर का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही, बड़हरा प्रखंड की पूर्वी गुंडी एवं पश्चिमी गुंडी पंचायत तथा आरा सदर प्रखंड के अंतर्गत आने वाली दौलतपुर, ईजरी, हसनपुरा, पिरौटा एवं रामापुर सनदियां पंचायत में इन सहयोग शिविरों का विधिवत आयोजन किया जाएगा.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >