पिकअप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार रिटायर फौजी की घटनास्थल पर हुई मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज सकडी स्टेट हाइवे पर बरूही बाजार में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल सवार रिटायर फौजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी के माहौल कायम हो गया.

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज सकडी स्टेट हाइवे पर बरूही बाजार में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल सवार रिटायर फौजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी के माहौल कायम हो गया. वहीं चालक पिकअप लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां निवासी स्व बच्चू साह के लगभग 72 वर्षीय पुत्र रिटायर फौजी जनेश्वर साह गुरुवार की देर शाम बरूही से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे उसी दौरान लगभग 7:00 शाम में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आ गये, जहां घटनास्थल पर ही जनेश्वर साह की मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी तथा ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर उतर गया. जहां घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया, लेकिन ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने तथा पीड़ित परिवारको 10 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी एवं अन्य सरकारी सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहे है. जहां घटनास्थल पर अंचलाधिकारी राकेश शर्मा, अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार पहुंचकर ग्रामीण को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडे हुए हैं जिसके कारण न्यूज संकलन के समय तक यातायात बाधित थी. वहीं सूत्रों के माने अरवल पुलिस के द्वारा पिकअप को पकड़ने की सूचना मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >