Tarari Power Cut: मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को तरारी प्रखंड में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत प्रशाखा तरारी के कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक 33 केवी और 11 केवी मेन लाइन की मरम्मती का कार्य किया जाएगा.
मोआपकला ग्रिड रहेगा बंद
मरम्मती कार्य के दौरान मोआपकला ग्रिड को बंद रखा जाएगा. इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले बिजली से संबंधित अपने जरूरी काम निपटा लें.
काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति
कनीय अभियंता ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान मेंटेनेंस का कार्य पूरा किया जाएगा. कार्य समाप्त होते ही पूर्ववत विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.
इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी
