आरा : तरारी प्रखंड में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से ठप रहेगी सप्लाई, जानें वजह

Arrah Power Cut : आरा के तरारी प्रखंड में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी और 11 केवी मेन लाइन की मरम्मत की जाएगी. इस दौरान प्रखंड के सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी.

Arrah Power Cut : आरा के तरारी प्रखंड में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत प्रशाखा तरारी के कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी और 11 केवी मेन लाइन की मरम्मत का काम किया जाएगा.

प्रखंड के सभी गांवों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

मेंटेनेंस कार्य के दौरान तरारी प्रखंड के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली पर निर्भर दुकानों और अन्य कामकाज पर भी असर पड़ सकता है.

जरूरी काम पहले निपटा लें उपभोक्ता

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें. विभाग के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति पूर्ववत सुचारु कर दी जाएगी.

मेंटेनेंस पूरा होते ही बहाल होगी बिजली

विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read : आरा के इन इलाकों में 11 सितंबर को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, जानिए वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नारायण त्रिपाठी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >