2.64 ग्राम हेरोइन के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र गौसगंज गांगी पुल के समीप से शनिवार की शाम पकड़े गये दोनों आरोपित

आरा.

टाउन थाना पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों को टाउन थाना क्षेत्र गौसगंज गांगी पुल के समीप से शनिवार की शाम की. उनके पास से पुलिस ने 2. 64 ग्राम हेरोइन बरामद की है. गिरफ्तार धंधेबाजों में जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी काली सिंह का पुत्र राजू कुमार एवं टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज पानी टंकी निवासी तनवीर आलम का पुत्र असलम आलम शामिल हैं. बताया जाता है कि टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की दो धंधेबाज हेरोइन की खरीद-बिक्री करनेवाले हैं. सूचना के सत्यापन उपरांत टाउन थाना पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस ने 2.64 ग्राम हेरोइन बरामद की. इसके पश्चात टाउन थाना में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >