पुलिस ने विभिन्न मामलों में 55 आरोपितों को पकड़ा, जेल

1228 वाहनों की जांच में 202500 रुपये जुर्माना वसूला गया

आरा. जिले भर में चले छापेमारी अभियान में 55 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास में दो, सधारण अपहरण में एक, खनन कांड में एक, वारंट में आठ, शराब कांड में 36 शामिल हैं. वहीं, 128.5 लीटर देसी शराब तथा 104.84 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. जबकि 1350 लीटर महुआ पाश को नष्ट किया गया. इधर 40 वारंट का निष्पादन किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान 1228 वाहनों की जांच की गयी, जिनसे जुर्माना के रूप में 202500 रुपये की वसूली की गयी. अन्य बरामदगी में अवैध बालू ट्रैक्टर लदा दो, अपहृत एक, बिजली का मोटर एक, मोटरसाइकिल एक बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >