बड़हरा
. प्रखंड अंतर्गत दो थानाें की पुलिस ने कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों, एक स्कूटी व दो बाइकों को बरामद किया. कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सरैंया-बलुआं मुख्य सड़क के बबुरबानी के समीप से सलेमपुर की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आ रहे थे. पुलिस ने बाइक को रोका. जब उसकी तलाशी ली तो बाइक सवार के बैग से 88 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की एक बाइक पर दो व्यक्ति बैग में शराब लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने बाइक सवार के आने की टोह में सरैंया गांव से पश्चिम बबुरबानी में छिप गयी. जैसे ही बाइक सवार बबुरबानी के समीप पहुंचे. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तस्कर धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी राकेश सिंह का पुत्र विकास कुमार सिंह है. दूसरा तस्कर गीधा थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव निवासी सुविंद चौधरी का पुत्र नीतीन कुमार चौधरी है. उधर, गंगा पार खवासपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भागड़ पुल के समीप शराब के साथ एक बाइक व एक स्कूटी पर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी बृजबिहारी राम के पुत्र विशाल कुमार और संजय राम के पुत्र विशाल कुमार है. थानाध्यक्ष चंदन भगत ने बताया कि दोनो बाइक पर बलिया के तरफ से 9.375 लीटर शराब लादकर आरा के तरफ जा रहे थे. पकड़े गये है.दोनो थाना कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिया. वही शराब, एक स्कूटी व दो बाइक जब्त कर चारों तस्कर को जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
